Indore News : सीएम शिवराज का कांग्रेस पर तंज, उनके हिस्से में आक्रोश है और हमारे हिस्से में आशीर्वाद, बोले- हम सरकार नहीं परिवार चलाते हैं

Indore News : सीएम शिवराज का कांग्रेस पर तंज, उनके हिस्से में आक्रोश है और हमारे हिस्से में आशीर्वाद, बोले- हम सरकार नहीं परिवार चलाते हैं

Indore News : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, आज ये यात्रा इंदौर शहर पहुंची। यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्य रूप से प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पहुंचे, यात्रा से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे उत्साह व समर्पण जनता के समर्थन के साथ चल रही है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए शिवराज ने कहा कि उनके हिस्से में आक्रोश है।

शिवराज बोले – हम सरकार नहीं परिवार चलाते हैं 

इंदौर पहुंचे सीएम शिवराज का भाजपा नेताओं में जोरदार स्वागत किया, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को खुले मन से जनता आशीर्वाद दे रही है, उन्होंने कहा कि जनता तो हमारा परिवार है हम सरकार नहीं परिवार यात्रा चलाते हैं आज इंदौर की जनता से आशीर्वाद मांगने आया हूँ।

कांग्रेस पर तंज – उनके हिस्से में आक्रोश है इसलिए जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे 

कांग्रेस द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हिस्से में आक्रोश है उन्होंने हमारी सरकार की जन हितैषी कितनी योजनाएं बंद की, उन सब योजनाओं को बंद करने का आक्रोश है, शिवराज ने कहा कि जिसने सनातन धर्म का अपमान किया है मध्य प्रदेश की जनता उसे सहन नहीं करेगी, भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले नेताओं के सवाल पर सीएम शिवराज ने कहा कि मैं उनके लिए कुछ नहीं कहूँगा।

[dgv_vimeo_video id=”866272333″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews