Indore News : युगपुरुष धाम आश्रम में 10बच्चों की मौत के मामले में कलेक्टर का एक्शन, अध्यक्ष, सचिव और संचालिका को हटाया, कांग्रेस ने मुकदमा दर्ज करने की मांग

इंदौर में इतना बड़ा कांड हो गया। जहां आश्रम के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी की वजह से कई बच्चो की मौत हो गई। लेकिन इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने के बजाय घटना के जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है।
congress

Indore News : इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम में हुई बच्चों की मौत के बाद एक ओर जहां इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आश्रम के अध्यक्ष, सचिव और संचालिका को पद से हटा दिया गया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस पार्टी ने रीगल तिराहे स्थित गांधी प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर मौन श्रद्धांजलि दी, और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कलेक्टर की कार्रवाई को लीपापोती करार दिया। सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि आश्रम के संचालको के खिलाफ जो कार्रवाई हुई है, उससे वे सन्तुष्ट नही है और कार्रवाई के नाम पर केवल लीपापोती की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”988501447″]

सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि इंदौर में इतना बड़ा कांड हो गया। जहां आश्रम के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी की वजह से कई बच्चो की मौत हो गई। लेकिन इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने के बजाय घटना के जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है। कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर शासन प्रशासन को जगाने की कोशिश की है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इन बच्चों की मौत के दोषियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आश्रम के बच्चो की मौत इंदौर कर माथे पर कलंक है, इसलिए सख्त कार्रवाई होना जरूरी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”988500694″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews