Indore News : जन सुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 300 से अधिक समस्याएं

Indore News : जन सुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 300 से अधिक समस्याएं

Indore News : प्रदेश में मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के लिए वैसे तो निर्धारित समय 11 से 1 बजे तक का है, लेकिन इंदौर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई इस मंगलवार 4 बजे तक चलती रही। कलेक्टर की अनुपस्थिति में अन्य अधिकारियों द्वारा सुनवाई की गई।

बता दें कि शासन के आदेश पर की जाने वाली जनसुनवाई इंदौर में नजारा ही अलग है। दरअसल जनसुनवाई के लिए 11 से 1 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है लेकिन इंदौर में जब से नए कलेक्टर आए हैं कई बार जन सुनवाई 4 या 5 बजे बाद तक भी होती है। इस मंगलवार को भी इंदौर कलेक्टर की जनसुनवाई दोपहर बाद तक चलती रही।

कलेक्टर इलैयाराजा टी की अनुपस्थिति में तीनों अपर कलेक्टर द्वारा करीब 4 बजे तक जन सुनवाई की गई। सुनवाई में आवेदकों की कतार सुबह 11बजे से ही लग गई थी और दोपहर 3 बजे बाद तक सुनवाई कक्ष के बाहर लंबी कतार लगी थी। इंदौर जिला प्रशासन की जनसुनवाई में विभिन्न विभागो से सम्बन्धित 300 से अधिक आवेदन आए हैं।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews