Indore News : प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ FIR के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Indore News : प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ FIR के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Indore News : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेसियों पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर कांग्रेस सड़कों पर नजर आई विधायक जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस के साथ इंदौर के गांधी भवन से पैदल मार्च करते हुए इंदौर के हृदय स्थल राजबाला पहुंचकर शिवराज सिंह 50% वाली सरकार है के पोस्टर राजवाड़े पर स्थित एक बॉल पर लगाए गए कांग्रेसियों ने गुजर रही एक निगम की गाड़ी पर भी पोस्टर लगाया जिसका विरोध गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने किया लेकिन कांग्रेसी पोस्टर लगाकर नारेबाजी करते रहे।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

ट्विटर हैंडल पर जारी पत्र के बाद सियासत गर्माती दिखाई दे रही है और प्रियंका गांधी और अन्य पर हुई FIR के विरोध में रविवार विधायक जीतू पटवारी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह सरकार का जाम का विरोध किया और कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए इंदौर के राजबाड़ा पहुंचकर राजवाड़े पर शिवराज सिंह चौहान वाले पोस्टर चस्पा किए। गांधी भवन से निकले कांग्रेसी जब सड़क पर चल रहे थे तो सैकड़ो वाहन चालक परेशान होते रहे और कांग्रेसी अपनी धुन में राजबाड़ा की ओर चलते रहे। मीडिया से बात करते हुए विधायक जीतू पटवारी ने इसको विरोध बताया है इस तरह के पोस्टर अब एक अभियान के रूप में पूरे शहर में लगाए जाने की बात कही।

[dgv_vimeo_video id=”854123508″]

[dgv_vimeo_video id=”854123305″]

विधायक जीतू पटवारी ने 50% घोटाले को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर भी छींटाकशी करते हुए कहा कि कमला सरकार की डेढ़ साल में हुई ट्रांसफर पोस्टिंग और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बचे हुए 3 सालों में हुई ट्रांसफर पोस्टिंग की जांच आप कराएं जिससे सत्यता सामने आ जाएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”854123032″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews