Indore News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, अक्षय बम के खिलाफ शोकसभा करके किया विरोध प्रदर्शन

इस घटनाक्रम से पूरी कांग्रेस सकते में आ गई और अब कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार बयानबाजी कर इसका विरोध किया जा रहा है। कई तरह के आरोप भी नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा के नेताओं पर लगाए।
indore congress

Indore News : कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इंदौर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर आखिरी समय में अपना फॉर्म वापस लेने वाले अक्षय कांति बम को लेकर कांग्रेसियों की नाराजगी कम होने का नाम नही ले रही है। रोजाना कांग्रेस नेताओं द्वारा अक्षय बम के खिलाफ जुबानी हमले जारी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि अब कांग्रेसियों ने शोक सभा का आयोजन कर अक्षय बम का विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अक्षय बम और भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा नेताओं ने अक्षय बम से लोकसभा उम्मीदवारी का नाम वापस करा कर एवम उसे भाजपा की सदस्यता दिलवा कर लोकतंत्र की हत्या की है। इसलिए कांग्रेस ने तीसरे का कार्यक्रम और शोक सभा का आयोजन किया और अपना विरोध जाहिर किया है। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा अक्षय बम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

[dgv_vimeo_video id=”941638562″]

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इंदौर में जो भी हुआ वह पूरे देश की जनता ने देखा है। और इससे भाजपा की छवि जनता के बीच खराब हुई है। जिसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा में उठाना पड़ेगा। विरोध के दौरान एक पोस्टर में अक्षय कांति बम को गद्दार की उपाधि दी गयी थी। गौरतलब है कि कांग्रेस कैंडिडेट अक्षय बम ने नाम वापसी के आखिरी दिन भाजपा नेताओं के साथ जाकर अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया था। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरी कांग्रेस सकते में आ गई और अब कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार बयानबाजी कर इसका विरोध किया जा रहा है। कई तरह के आरोप भी नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा के नेताओं पर लगाए।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”941637905″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews