Indore News : अस्पताल से एम्बुलेंस चलाने के विवाद पर गैंगस्टर ने मारी गोली, एक घायल

Indore News : अस्पताल से एम्बुलेंस चलाने के विवाद पर गैंगस्टर ने मारी गोली, एक घायल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के मुख्यमंत्री के निर्देशों का इंदौर पुलिस कितना पालन कर रही है इसका उदाहरण प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में हुआ गोली कांड है। घटना में एक युवक को गोली लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में गैंगस्टर सलमान लाला और उसके गुर्गो ने युवक को गोली मार दी। गोलीकांड की घटना के बाद बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – IOCL Recruitment 2022 : उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए निकली नौकरी, जल्दी करें आवेदन

घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एम.वाय.अस्पताल परिसर की है। जहां देर रात इमरान और सद्दाम के बीच अस्पताल से एंबुलेंस चलाने की बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों की एंबुलेंस एमवाय अस्पताल में मरीजों को लाने और ले जाने का काम करती हैं। कुछ दिन पहले इमरान ने सद्दाम के भाई की गाड़ी के कांच फोड़ दिए थे। जिसकी शिकायत भी थाने पर की गई थी जिसके बाद इमरान गैंगस्टर सलमान लाला और उसके गुर्गों के साथ एमवाय अस्पताल परिसर पहुंचा और सद्दाम पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मौसम में बदलाव, 4 सिस्टम एक्टिव, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठिठुरन

इस घटना में सद्दाम के हाथ में गोलियां लगने के कारण वह घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश अपनी दोनों बाइक वहां छोड़कर फरार हो गए। संयोगितागंज थाने के एसआई और मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने युवती के घर जाकर खुद को लगाई आग

[dgv_vimeo_video id=”668882848″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews