
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ रास्ते पर चलते गाड़ी में कट लगने की बात पर मौखिक विवाद हुआ फिर हुई जमकर मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बायपास का है, जहाँ एक दम्पति देवास से इंदौर आ रहे थे तभी वाहन से कट लगाने की बात को लेकर दो युवक उस दम्पति से विवाद करने लगे मौक़े पर विवाद इस क़दर बढ़ गया कि दोनों युवकों ने दम्पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि एक युवक मारपीट करता दिख रहा है।
जाँच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बायपास की घटना है जहाँ दम्पति के साथ मारपीट की गई और वीडियो वायरल होने के बाद मारपीट करने वाले दोनों युवक गोविन्द और योगेश दोनों मालवा काउंटी के रहने वाले हैं मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं पुलिस ने मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जाँच शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1034938544″]
