
Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच में एक मेडिकल स्टूडेंट की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों द्वारा स्टूडेंट को डिजिटल हाउस अरेस्ट किया था। उसे धमका कर लाखों रुपए भी ले लिए पूरा मामले में क्राइम ब्रांच ने शिकायत दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला
क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक इंदौर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र के पिता ने अपने बेटे के साथ पहुंच कर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ धोखाधड़ी की वारदात हुई है। जिसमें यह बताया गया कि उनके द्वारा एक पार्सल थाईलैंड पहुंचाया गया था। उसी पार्सल को माध्यम बनाकर बदमाशों ने फरियादी को कॉल किया और कहा कि आपका जो पार्सल थाईलैंड पहुंचने वाला था। वह कस्टम के अधिकारियों ने रोका है और इसकी जानकारी हमें आई है। जिसमें इलीगल ड्रग्स पकड़ी गई है। वह ड्रग्स आपके द्वारा भेजी गई है। इन बातों में उलझा कर बदमाशों ने वीडियो कॉल किया और तकरीबन 3 घंटे डिजिटल हाउस अरेस्ट करके रखा अलग-अलग अधिकारियों से बात करने का भी दबाव बनाया।
[dgv_vimeo_video id=”949208954″]
कई तरह के ह्यूमन ट्रैफिकिंग ड्रग सप्लाई जैसे कई आरोप लगाए और जहां से मैं लेकर तकरीबन अज्ञात बदमाशों ने ₹3,00,000 मेडिकल स्टूडेंट से ट्रांसफर करवा लिए, जब यह बात मुरैना में रहने वाले स्टूडेंट ने अपने पिता को बताई तो उसकी बात सुनते ही पिता ने यह बता दिया कि यह फर्जी लोग हैं। इस तरह की खबरें वह अखबार में पहले पढ़ चुके हैं। फिलहाल जैसे ही इस बात की जानकारी फरियादी के पिता को लगी तो वह इंदौर पहुंचे और क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”949208464″]
