
Indore News : सोशल मीडिया पर आजकल हथियारों का प्रदर्शन काफी बढ़ गया है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर से आ रहा है। जहाँ क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में अवैध हथियारों के साथ वीडियो अपलोड करने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि क्राइम ब्रांच पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई में 5 बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पुलिस कमिश्नर इंदौर राकेश गुप्ता ने अपने टीम को सख्त निर्देश दे रखे हैं। कि आदतन गुंडो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी निर्देश के बाद इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच आरोपियों को दो अवैध देशी पिस्टल,जिंदा कारतूस और धारधार चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि यह वहीं बदमाश है, जो सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से हथियारों से लेस होकर दहशत फैलाने के लिए अपने वीडियो वायरल करते हैं। इन दोनों के पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”923414927″]
