Indore News : निगमकर्मी ही निकला डीजल चोर, सरकारी वाहन से पेट्रोल चुराकर बेचता था आरोपी, केस दर्ज

Indore News : निगमकर्मी ही निकला डीजल चोर, सरकारी वाहन से पेट्रोल चुराकर बेचता था आरोपी, केस दर्ज

इंदौर,आकाश धोलपुरे। भले ही जनता पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर हैरान हो रही है,लेकिन बढ़ते दामों के बीच सरकारी नुमाइंदों ने खुद का मुनाफा कमाने का एक आसान तरीका अपना लिया है। मामला इंदौर (Indore ) का है जहां एक निगमकर्मी (Corporator) ने अवैध रूप से पेट्रोल बेचने का गोरखधंधा शुरू कर दिया था जिसके बाद शिकायत मिलते ही मामला अब थाने तक जा पहुंचा है।

यह भी पढ़ें…Bhopal News: भोपाल कलेक्टर बोले- जहां ज्यादा केस वहां करें सर्वे, निर्देश जारी

जानकारी के मुताबिक इंदौर के एक निगमकर्मी रोहित पिता प्रकाश चौहान ने लोगों तक सस्ते दाम पर डीजल बेचने का गोरखधंधा शुरू कर रखा था। जिसकी शिकायत निगम के ही कर्मचारी प्रधान लिपिक रोहित पिता ललित गवली द्वारा की गई। बता दें कि आरोपी रोहित चौहान सरकारी के अलावा अतिरिक्त आय के रूप में काफी समय से सरकारी वाहन में से डीजल चोरी कर बेचने का काम करता था।

निगमकर्मी के इस हरकत का खुलासा शनिवार रात को उस वक्त हो गया जब वो जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के पलसीकर कालोनी में जन्नत आइसक्रीम के सामने डीजल बेच रहा था। निगम के गाड़ी नंबर MP09 -GH -5361 वाहन को निगम का ड्रायवर रोहित पिता प्रकाश चौहान वर्कशॉप से निगम के कार्य के लिए लाया था। पलसीकर में उसने उसमे से डीजल निकालकर एक शख्स को डिब्बे में दे दिया। इस पूरे कारनामे को निगम के वर्कशॉप में ही कार्यरत प्रधान लिपिक रोहित पिता ललित गवली ने देख लिया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद से मौके से चालक रोहित चौहान भाग निकला। इस मामले की जानकारी लिपिक ने निगम के आला अधिकारियों को दी। वही ड्रायवर के साथ बैठे क्लीनर रोहित करोसिया ने भी अधिकारियों को ड्रायवर की शिकायत की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे निगम के उपयंत्री हिमांशु सिंह द्वारा जूनि इंदौर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ड्रायवर रोहित चौहान के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दे कि ये पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे है। लेकिन कही कर्मचारियों के आका उन्हें बचा लेते है तो कभी निगम का कोई बड़ा नुमाइंदा। फिलहाल, डीजल के बढ़ते दामों के बाद सामने आई इस घटना ने व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए है वही पुलिस अब आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें…MP Weather Update: मप्र में फिर झमाझम बारिश के आसार, 16 मार्च को बनेगा नया सिस्टम

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews