Indore News : डॉग बाइट के साथ अब कैट और रेट बाइट के मरीज पहुंच रहे अस्पताल, जून माह में आए 79 मामले

अस्पताल अधीक्षक के अनुसार सामने आए यह मामले अमूमन से ज्यादा है, मरीजों को वैक्सीनेशन के साथ-साथ समझाइश भी दी जा रही है।
indore news

Indore News : शहर इंदौर में डॉग बाइट के मामले तो रोजाना सामने आते ही है, लेकिन जून के महीने में कैट और रेट बाइट के मामले भी आने के साथ-साथ मामलों में बढ़ोतरी भी देखी गई है। हुकुमचंद पॉलीक्लिनिक के अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष शर्मा ने जून माह में कैट और रेट बाइट के मामलों में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जून माह में आए मरीजों की संख्या बताई है। ये भी कहा कि पहले ये मामले 8 से 10 आते थे अभी तेज़ी जे इनकी संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

क्या है पूरा मामला

सरकारी अस्पताल हुकुमचंद पॉलीक्लिनिक में कैट बाइट और रेट बाइट के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं और जून माह की बात की जाए तो कैट बाइट के 97 मामले सामने आए और रेट बाइट के 87 मामले जून माह में सामने आए हैं। अस्पताल अधीक्षक के अनुसार सामने आए यह मामले अमूमन से ज्यादा है।

जून माह में सामने आए कैट और रेट बाइट के मामलों को लेकर मामले बढ़ने की वजह भी आशुतोष शर्मा ने बताई… साथ ही यह भी कहा कि आने वाले मरीजों को वैक्सीनेशन के साथ-साथ समझाइश भी दी जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”980549499″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews