Indore News : पुराने विवाद के चलते बदमाश ने व्यापारी के घर पर फेंका पेट्रोल बम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore News : पुराने विवाद के चलते बदमाश ने व्यापारी के घर पर फेंका पेट्रोल बम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore News : इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में देर रात एक बदमाश ने व्यापारी के घर पर पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसकी शिकायत व्यापारी ने पुलिस से की। वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाले चंद्रशेखर नाम का व्यापारी कपड़े का व्यापार करता है जहां पर देर रात एक नकाब पहने व्यक्ति घर के सामने आया और पेट्रोल पंप फेंक कर फरार हो गया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी का नाम गौरव शिंदे पिता शिवाजी राव शिंदे उम्र 22 साल निवासी रिवेन्यू कॉलोनी बताया गया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका व्यापारी से पुराना विवाद था जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

[dgv_vimeo_video id=”870016143″]

घटना को लेकर फरियादी ने मीडिया को बताया कि रिंकू चौधरी करके एक इलाके का बदमाश है जिसने लॉकडाउन के पहले भी उसने 5 लाख की फिरौती मांगी थी और मकान खाली करने के लिए कहा था लेकिन पुलिस में जब इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया था वहीं पुराने विवाद के चलते ही आरोपी रिंकू ने यह पेट्रोल पंप घर पर फेंका है वहीं पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार करते हुए आगामी कार्यवाही की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”870016520″]

[dgv_vimeo_video id=”870016338″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews