
Chandrayaan 3 Landing : चंद्रयान-3 का उत्साह इंदौर के छात्रों में दिखाई दे रहा है सरकारी हाथीपला उर्दू स्कूल की छात्राओं ने चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया है। देशभर की निगाहें चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए इसरो की वेबसाइट सहित हर टीवी चैनल और यूट्यूब पोर्टल पर लगी हुई है वही चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए देशभर में जहां दुआओं का दौर चल रहा है वहीं 5 और 6 बजे के करीब इंदौर में कई जगह इसकी लैंडिंग से पहले बड़े पर्दे पर हर व्यक्ति को उसका सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
लैंडिंग से पहले स्कूल में लगी यह प्रदर्शनी
14 जुलाई से तैयारी शुरू करते हुए काफी मेहनत के बाद तैयार हुआ है टीम लीडर ने मीडिया को बताया साथ ही बायोलॉजी विभाग की शिक्षिका अस्मिता चौहान ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इस काम को करने में पूरी पूरी मदद की है इंदौर के उर्दू सरकारी स्कूल में हाई सेकेंडरी की गर्ल्स द्वारा छात्राओं ने मिलकर एक प्रदर्शनी लगाई है जहां पर चंद्रयान 3 का पूरा मॉडल बनाया गया है दृश्य में दिख रही यह सभी छात्राएं बायोलॉजी की छात्राएं हैं जिन्होंने यह मॉडल तैयार किया है और चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले स्कूल में यह प्रदर्शनी लगी हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”857122653″]
मॉडल बनाने वाली छात्राओं से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि यह मॉडल यूट्यूब की मदद से सभी छात्राओं ने तैयार किया है और लॉन्चिंग से पहले यह मॉडल उन्होंने स्कूल में प्रदर्शन के लिए रखा। छात्राओं ने यह मॉडल तैयार करने के बाद वॉश टावर भी बनाया जहां पर रॉकेट के लिए सिग्नल दिया जा रहा था इस टावर पर छात्राओं ने यह दिखाने की कोशिश की रॉकेट को सिग्नल किस तरह मिलता है और वहां किस तरह उड़ान भरता है मॉडल को तैयार करने मे अपना योगदान देने वाली छात्राओं में बुशरा अंसारी, इकरा, महेनूर अलीशा,अर्शी ओर आयशा शामिल है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”857123488″]
