Indore News : पिता ने 6 साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : पिता ने 6 साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार, बालिका के पिता का मानसिक संतुलन ठीक नही नज़र आ रहा है। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दरअसल, पिता बच्ची को कंधे पर लटका कर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से लेकर गुजर रहा था इसी दौरान राहगीरों ने उसे रोक कर देखा तो बच्ची मृत मिली जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहने वाले मज़दूर वर्ग के परिवार का है। जहाँ पिता अपनी 6 साल की बच्ची को मूर्त अवस्था मे ले जा रहा था। सम्भवता बच्ची को ठिकाने लगाने के मकसद से अपने कंधे पर लटका कर ले जा रहा था उसी समय आसपास के लोगों ने बच्ची के सर से खून निकलता देख उसे रोका तो पिता ठीक-ठीक कुछ भी नहीं बता पा रहा था।

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस बुलाई मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुँचाया दिया। वही पुलिस अब मासूम की हत्या कहा और किसने की इस की जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”832919823″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews