Indore News : एमवाय अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर और क्लर्क के बीच हुई मारपीट, एफआईआर नहीं होने पर नर्सिंग स्टाफ ने दी हड़ताल की चेतावनी

इस मामले में अस्पताल प्रबन्धन ने दोनों पक्षो से बात की है और फिलहाल नर्सिंग स्टाफ काम पर लौट गया है। जिसमें फॉर्म 16 को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था। जिसमें दोनों ही पक्षों से बातचीत की जा रही है और इस विवाद को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
my hospital indore

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमवाय अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर और क्लर्क के बीच मारपीट हुई है, दोनों पक्षों में पूरा विवाद फार्म 16 को लेकर हुआ था, नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। 2 घंटे काम बंद कर कोई घटना का विरोध नर्सिंग स्टाफ द्वारा अस्पताल के मुख्य द्वार पर किया गया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि इंदौर के एमवाय अस्पताल के मनोरोग विभाग में सदस्य नर्सिंग ऑफिसर सोहनलाल शर्मा और एकाउंट डिपार्टमेंट के क्लर्क मनोहर के बीच विवाद के बाद मारपीट होने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत नर्सिंग ऑफिसर्स के द्वारा सुप्रीटेंडेंट से की गई है। इसके साथ ही संबंधित क्लर्क पर कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल के संपूर्ण नर्सिंग स्टाफ ने काम बंदकर विरोध प्रदर्शन किया।

[dgv_vimeo_video id=”974082462″]

वहीं नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा पूर्व में भी बार-बार शिकायत के बावजूद क्लर्क पर कार्रवाई नहीं की है। वहीं अगर यही रवैया इस बार भी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अपनाया गया तो नर्सिंग स्टाफ मजबूरन हड़ताल का रास्ता चुनेगी। वही इस मामले में अस्पताल प्रबन्धन ने दोनों पक्षो से बात की है और फिलहाल नर्सिंग स्टाफ काम पर लौट गया है। जिसमें फॉर्म 16 को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था। जिसमें दोनों ही पक्षों से बातचीत की जा रही है और इस विवाद को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”974081076″]

[dgv_vimeo_video id=”974080648″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews