Indore News : नकली हर्बल कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Indore News : नकली हर्बल कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Indore Crime News : इंदौर क्राइम ब्रांच को भागलपुर जिले से अंकित ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके साथ हर्बल प्रोडक्स के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी की गई है इसी तरह की एक शिकायत राजस्थान से की गई के उसके साथ भी डीलर शिप के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी हुई है शिकायत के बाद जब मामले में खोजबीन की गई तो एक व्यक्ति पुलिस की पकड़ में आया है जो कि अलग-अलग नामो की फर्जी कंपनियां बनाकर ठगी करता था अब तक आरोपी ने लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि ठगी करने वाले आरोपी को लेकर क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि शहर इंदौर में एक फ्लैट में एक कॉल सेंटर के रूप में अपने ठगी के कारोबार को संचालित करने वाला आरोपी कॉल सेंटर के जरिए कॉल सेंटर में काम करने वालों से अपने शिकार को फोन लगवाता था और जब लगाए गए टेलीफोन से इस बात का विश्वास पूरी तरह हो जाएगी सामने वाला व्यक्ति पूरी तरह हर्बल प्रोडक्ट के नाम पर झांसे में आ गया है।

तब वह उस कॉल को खुद हैंडल करता था और खुद ठगी की वारदात को अंजाम देता था अधिकारी के अनुसार जानकारी अब अन्य प्रदेशों में भी दी जा रही है माना जा सकता है कि कई प्रदेशों में ठगी की वारदात करोड़ों रुपए में पूछताछ में सामने आएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”836487533″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews