
Itarsi RPF team arrested a woman accused of cyber fraud of Rs 51 lakh.
Indore News : पीएम आवास योजना व पीएम किसान निधि योजना के नाम पर लोगों से साइबर फ्रॉड होने की काफी शिकायत सामने आ रही है। हाल ही में 7 लोगो के साथ हुई इस योजनाओं के नाम पर लाखों रुपए ठगने के मामले में पीड़ितो ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में की है।
क्या है पूरा मामला
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित साइबर सेल के पास हाल ही में ऐसी 7 शिकायत आई है कि वाट्सएप के ग्रुप पर इन दिनों में एक मैसेज आ रहे है। जिसमे पीएम आवास योजना, पीएम किसान निधि योजना का लाभ लेने की जानकारी वाले मैसेज चल रहे है। इसमें एक एपीके फाइल भी होती है। इस पर क्लिक करने पर एक फार्म खुलता है। जिसमे नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी मांगी जाती है। इसके बाद किसी नंबर से फोन कर बताया जाता है कि आपने पीएम योजना के लिए अप्लाई किया है। आपके खाते में योजना का पैसा आ गया है। पीड़ित द्वारा मना करने पर खाता चेक करने के बहाने यूपीआई एप को खुलवाया जाता है। फिर इस तरह से खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे ट्रांसफर कर लिए जाते है।
आए हुए आवेदनों के सम्बंध की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने ये समझाइश के साथ-साथ ये भी कहा कि एक एडवायजरी भी जारी की गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”997341593″]
