म्यूचुअल फंड में निवेश करने के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

पुलिस ठगी के मामले में जांच पड़ताल कर रही है साथ ही आरोपियों की तलाश की जारी है।
Indore Police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर थाना राजेन्द्र नगर में एक साइबर ठगी की घटना सामने आई है जिसमें फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसके साथ म्यूचुअल फंड के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों से उनकी पहचान सपना-संगीता क्षेत्र में स्थित एक बैंक के अंदर हुई थी। बैंक में खाता होने से उनका बैंक में आनाजाना रहता था। इसी दौरान बैंक में आरोपी सुभाष से उनका संपर्क हुआ। बैंककर्मियों ने बताया कि सुभाष म्यूचुअल फंड संबंधी काम देखते हैं। इसके बाद उन्होंने म्यूचुअल फंड में निवेश करने का बोलकर 45 लाख का निवेश करवा लिया, लेकिन रुपए लौटाए नहीं। आरोपियों की तलाश जारी है।

अकाउंट कराए जा रहे है ब्लॉक

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि शिकायत आने पर जिन अकॉउंट में रुपए गए है उन्हें ब्लॉक कराया जा रहा है और जो नम्बर समाने आए उनकी तकनीकी जांच कराई जा रही है।

जाँच में जुटी पुलिस

इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 45 लाख की ठगी के मामले में जांच की जा रही है जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1044054952″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews