Indore News : मध्य प्रदेश शासन लिखे वाहन से हो रही थी गांजे की तस्करी, 10 किलो से ज्यादा गांजे के साथ 4 आरोपी पकड़ाए

पुलिस में चार आरोपी सहित गांजा जप्त कर लेने के बाद इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि गाड़ी पर लिखा मध्य प्रदेश शासन का आखिर राज क्या है?
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के परदेसी पुरा पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश शासन लिखी हुई गाड़ी से 10 किलो से अधिक गांजा जप्त किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

थाना परदेसी पुरा और इंदौर क्राइम ब्रांच ने मिलकर 10 किलो से अधिक गंज और चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और परदेसी पुरा पुलिस ने चेकिंग लगे मध्य प्रदेश शासन लिखी हुई एक गाड़ी को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें अवैध गांजा मिला अवैध गांजा के साथ चार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

indore news indore news indore news

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस में चार आरोपी सहित गांजा जप्त कर लेने के बाद इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि गाड़ी पर लिखा मध्य प्रदेश शासन का आखिर राज क्या है?

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”950501171″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews