
Indore News : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को इस दौरान मृतिका के पास किसी तरह का कोई सुसाइट नोट नही मिला है।
यह है मामला
घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की है, बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथ पूरा में रहने वाली स्नेहा यादव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है की मृतका बी काम की पढ़ाई कर रही थी और घटना के समय परिवार के सदस्य कुछ काम में व्यवस्थ थे और जब काफी देर तक स्नेहा नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल भेजा गया है, तो वही परिजनों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”849448633″]
छात्रा की खुदकुशी फिलहाल एक पहेली है जिसे पुलिस सुलझाने में लगी है क्योंकि छात्रा के परिजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पढ़ने में छात्रा अव्वल है और बगैर किसी तनाव के छात्रा ने अब तक की पढ़ाई की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”849448945″]
