Indore News : DRP लाइन में पुलिस पर चढ़ा होली का रंग, पुलिस कमिश्नर ने गाया गाना और नाच उठे पुलिसकर्मी

indore drp line

Indore News : होली पर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में लगी इंदौर पुलिस ने मंगलवार को जमकर होली का आनंद लिया। डीआरपी लाइन में पुलिस ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया। पुलिसकर्मियों ने पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर होली मनाई।

जवानों ने डीआरपी लाइन में खेली जमकर होली

इंदौर पुलिस कमिश्नरी में आने वाले करीब 42 थानों के अधिकारियों थाना प्रभारियों और पुलिस जवानों ने डीआरपी लाइन पर जमकर होली खेली। पुलिस की होली में अधिकारी से लेकर जवान तक होली के रंगों में डूबे नजर आए। पुलिस कर्मियों ने डीजे पर जमरक डांस भी किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। वही पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने होली के गाने गाए जिस पर पुलिसकर्मी जमकर थिरके इस दौरान पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता एडिशनल सीपी सहित यातायात एडिशनल सीपी और इंदौर के सभी डीसीपी, एसीपी और करीब 25 से ज्यादा थाना प्रभारी भी होली में मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”927494628″]

[dgv_vimeo_video id=”927494898″]

पुलिसकर्मियों ने फायर फाइटर से पानी उड़ाया और कीचड़ होली में एक दूसरे को मिट्टी से सराबोर कर दिया। पुलिस होली के बारे में कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि होली की ड्यूटी से फ्री होने के बाद आज पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी अपने अधिकारियों के साथ होली खेल रहे हैं। जैसे शहर ने शांति व्यवस्था के साथ होली खेली इसी तरह की होली आज खेली जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”927495269″]

[dgv_vimeo_video id=”927495490″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews