Indore News : शादी के बाद पति ने मांगा 50 लाख दहेज, मामला दर्ज

Indore News : शादी के बाद पति ने मांगा 50 लाख दहेज, मामला दर्ज

Indore News : इंदौर के महिला थाने से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां इंदौर के एक बेटी ने जिसका ससुराल महाराष्ट्र में है बड़ी कंपनी में काम करने वाले अपने पति के खिलाफ 50 लाख दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए एक और सनसनीखेज खुलासा किया कि पीड़िता खुद भी उसी कंपनी में जॉब करते हैं और पति उसका बैंक अकाउंट और पासवर्ड लेकर पूरी सैलरी भी हजम कर लेता था।

यह है मामला

महिलाओं को सम्मान देना और बराबरी का दर्जा और उन पर होने वाले अत्याचारों को खत्म करने के बाद लगातार सिर्फ सुनी जाती है लेकिन अमल से यह बात बिल्कुल खाली दिखाई देती है मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में और रोजाना कई मामले महिलाओं को सताए जाने मारपीट करने वा दहेज के लिए परेशान करने के दर्ज होते हैं ताजे मामले में महाराष्ट्र में ब्याही गई एक पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंच कर अपने पति के खिलाफ 50 लाख दहेज मांगने के आरोप लगाते हुए आवेदन देकर थाने को सूचना दी और विवेचना के बाद पाया गया कि फरियादी द्वारा कही गई बात सत्य है और मुकदमा दर्ज करते हुए लालची और 420 पति की तलाश महिला थाने में शुरू की है और विधिवत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि पति-पत्नी दोनों ही नौकरी करते हैं और पत्नी के आने वाली सैलरी पति बलपूर्वक पत्नी के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर करा लेता था यह लिखित शिकायत भी महिला ने थाने पर की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”823705415″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews