Indore News : पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति पहुंचा थाने, गिरफ्तार

Indore News : पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति पहुंचा थाने, गिरफ्तार

Indore News : इंदौर के विजयनगर थाने पर एक व्यक्ति पिस्टल लेकर थाने पहुंचा और थाना प्रभारी के सामने पिस्टल टेबल पर रखकर कहने लगा कि मैं गुस्से में अपने पत्नी को मारना चाहता था जिसके बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को काउंसलिंग कर सुलझाने की बात कही गई।

यह है मामला

बता दें कि पति पत्नी के विवाद के बाद पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को पिस्टल लेकर मारने गया लेकिन गुस्सा शांत होने पर खुद को किया पुलिस के सामने पिस्टल सहित सरेंडर कर दिया और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया जिस पर पुलिस ने कानूनी धाराओं में युवक पर मुकदमा दर्ज किया और पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवक ने पिस्टल किससे खरीदी।

इन्दौर के मालवीय नगर में रहने वाला 48 वर्षीय पंकज बढ़ाने अपने साथ एक भरी हुई पिस्टल लेकर विजय नगर थाने पहुंचा, जहाँ उसने थाना प्रभारी के सामने पिस्टल रखकर बोला कि वह उसकी पत्नी को मारना चाहता है, जिसके बाद रविंद्र गुर्जर ने तुरंत पंकज से वह पिस्टल ली और उसके अंदर दो जिंदा कारतूस को निकाला जब पंकज से थाना प्रभारी ने बात की तो उसने बताया कि लंबे समय से पंकज और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा था और आए दिन उसकी पत्नी से विवाद कर रही थी लगातार घर में हो रहे विवाद के कारण वह परेशान हो गया था और उसने कुछ दिनों पहले ही यह पिस्टल और दो गोलियां खरीदी टीआई ने पंकज और उसकी पत्नी की काउंसलिंग की और दोनों को अभी समझाइश दी, वही इस मामले में पुलिस ने पंकज पर 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”838277903″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews