Indore News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

indore news

Indore News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार से ठीक पहले इंदौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। तेजाजी नगर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर 5 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। उनसे पूछताछ जारी है। एक तस्कर महाराष्ट्र का रहने वाला है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। पुलिस ने टीम का गठन कर मुखबिर के बताए स्थान कैलोद करताल फाटा के नजदीक से पुलिस ने उन्हें मोटर साइकिल से जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने उनसे रोककर पूछताछ की। तभी आरोपियों ने अपना नाम मजनू पाउरा निवासी धूलिया महाराष्ट्र और दूसरे का नाम छोटिया उर्फ जगदीश भिलाला निवासी बुरहानपुर बताया है।

पुलिस ने आरोपियों से उनकी गाड़ी के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा पाए तलाशी में 5 किलो 150 ग्राम गांजा मिला गाड़ी और गांजा जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”928029787″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews