Indore News: मौलाना ने सफाई मित्रों को कहा “नीच नजर वाला”, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

Indore News: मौलाना ने सफाई मित्रों को कहा “नीच नजर वाला”, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

Indore News: इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के एक धर्म गुरु ने वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसे लेकर वाल्मीकि समाज का एक प्रतिनिधि मंडल थाना चंदन नगर पहुंचा और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।

[dgv_vimeo_video id=”853060014″]

ये है पूरा मामला

दरअसल, इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक मौलाना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने नगर निगम इंदौर के सफाई कर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वीडियो में मौलाना सफाई मित्रों को “नीच नजर वाला कहा” है। जिससे नाराज वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधि मंडल चंदननगर थाने पहुंचा और वीडियो दिखाते हुए शिकायत दर्ज करवाई।

[dgv_vimeo_video id=”853060766″]

मामले में वाल्मीकि समाज सफाई कामगार संघ के उपाध्यक्ष सुभाष धौलपुरे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, “चंदननगर क्षेत्र के एक मौलवी द्वारा वाल्मीकि समाज और इंदौर नगर निगम के सफाई मित्रों पर अशोभनीय और गंदी टिप्पणी की जा रही है। जिसे लेकर वाल्मीकि समाज में काफी रोष है। जिसे लेकर थाना चंदननगर “हरिजन एक्ट”  के तहत मामला दर्ज करवाया गया है”

[dgv_vimeo_video id=”853061425″]

जांच में जुटी पुलिस

थाना चंदननगर के प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि, “सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार मामला दर्ज किया है। हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है औ जांच भी शुरू हो चुकी है।”

[dgv_vimeo_video id=”853061941″]

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews