
Indore News : इंदौर के परदेशीपुरा में टेलीकॉम कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के साथ वारदात हो गई। वह अपने दोस्त के घर पहुंचा। इस दौरान वह यहां गेट के पास तक पहुंचा तो बैग बुलेट पर ही छोड़ दिया। इसी दौरान बदमाश ने बैग गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। कर्मचारी ने पीछा भी किया। लेकिन बदमाश हाथ नही लगे।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, अजय पाल निवासी पटेल नगर ने बताया कि वह ऑफिस जा रहा था। रास्ते में क्लर्क कॉलोनी में दोस्त सुरेन्द्र के पास रूक गया। इस दौरान वहां दूसरा दोस्त अमित सुरेन्द्र के घर पर पानी की केन डालने आया था। दोनों हाथ में केन होने के चलते अजय पाल उसकी मदद के लिये बुलेट से नीचे उतरा ओर सुरेन्द्र के घर का गेट खोलने लग गया। तब बदमाश उनकी बुलेट पर टंगा बैग लेकर मोपेड सहित भागने लगा। उनकी नजर मोपेड सवार पर पड़ी तो वह कुछ दूरी तक उसके पीछे दौडे लेकर बदमाश हाथ नही लगा।
[dgv_vimeo_video id=”924310498″]
अजय पाल के मुताबिक बैग के अंदर लैपटॉप, मोबाइल, कुछ नकदी रूपये और मार्कशीट के साथ अन्य डॉक्यूमेंट रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”924310636″]
