
Indore News : अगर आप अपने घर या दफ्तर से सड़क पर चलते हुए किसी मंजिल पर पहुंचने की कवायद में लगे हैं तो थोड़ा होशियार रहे क्योंकि शहर में इन दोनों झपट्टामार कर छीनने की घटनाएं आम हो रही है, ताजा मामले में इंदौर के जिला अस्पताल में सदस्य डॉक्टर वाजपेई के साथ राह चलते अज्ञात बदमाशों द्वारा उनका महंगा मोबाइल और एयरफोन लेकर बदमाश भाग गए। डॉ वाजपेई की शिकायत पर पुलिस सदर बाजार में मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की है।
क्या है पूरा मामला
जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर वाजपेई के साथ झपट्टा मार कर महंगा मोबाइल फोन और इयरफोन छीन कर ले जाने की घटना सामने आई है। घटना घट जाने के बाद डॉक्टर वाजपेई ने सदर बाजार थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ झपटमारी करते हुए उनका मोबाइल और एयरफोन ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस सदर बाजार में मुकदमा दर्ज करते हुए इलाके के लगे सीसीटीवी कैमरे और मुखबिरों की मदद से अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश शुरू की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”993484019″]
