
Indore News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस व थाना मल्हारगंज ने अवैध भाँग की फैक्ट्री को पकड़ा है। जहाँ क्राइम ब्रांच पुलिस व थाना मल्हारगंज ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए 110 किलो सूखी व करीब 20 किलो गीली भांग सहित मशीन व अन्य सामग्री के साथ तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिलीं की मल्हारगंज थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से भांग की फैक्ट्री चला रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना मल्हारगंज की संयुक्त टीम ने मोके पर जाकर दबिश दी। तो वहां पर 3 संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में भाँग की खरीदी बिक्री के लिए भांग का भंडारण व मशीन का प्रयोग कर पिसते हुए मिले।

क्राईम ब्रांच व थाना मल्हारगंज की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सागर यादव उम्र 28 साल नि. रामगंज जिंसी इंदौर, रिंकू वर्मा उम्र 28 साल नि. कंडीलपूरा इंदौर, सुनील यादव उम्र 56 साल नि. जति कॉलोनी रामबाग इंदौर का बताया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध थाना मल्हारगंज पर अपराध धारा 34 आबकारी एक्ट. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अवैध नशे भाँग की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करते थे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”925413345″]
