DAVV परिसर में नहीं है पीने के पानी की उचित व्यवस्था, छात्रों ने जिम्मेदारों के खिलाफ खोला मोर्चा

davv

Indore News : एक तरफ गर्मी का पारा लगातार ऊपर उठ रहा है तो वही दूसरी ओर जल संकट से लोग जूझ रहे है। आमजन के साथ ही शहर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) परिसर में लाइब्रेरी में पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों ने शुक्रवार दोपहर को लाइब्रेरी के जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की खंडवा रोड स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों का आक्रोश आज फूट पड़ा है। जहां उन्होंने जिम्मेदारों पर जमकर आरोप लगाए। वहीं कुछ लोगों के मुताबिक सैकड़ों विद्यार्थियों को वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वही सेंट्रल लाइब्रेरी में मूल भूत सुविधा भी विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रही है। लाइब्रेरी की कुर्सियां टूटी है, बच्चे परेशान है। जिसके कारण उनकी पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। मामले में सूचना के बाद एनएसयूआई के नेता जावेद खान मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय लाइब्रेरी के संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए जल्द ही इस समस्या के हल करने की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”936647232″]

मीडिया से बात करते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के जिम्मेदार ने पानी की समस्या हां तो हाथ हल करने की बात कहते हुए बाकी आने वाली मूलभूत समस्याओं को जल्द ही निराकरण करने की बात कही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”936647462″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews