
Indore News : इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर शिक्षा से सम्बंधित मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर पुतला दहन करने का मैसेज चलाया गया। पुतला दहन की जानकारी पुलिस को लगी तो एडिशनल डीसीपी सहित आसपास के थानों के बल कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहले ही तैनात था।
क्या है पूरा मामला
विरोध प्रदर्शन करने वालों के पास किसी तरह की कोई परमिशन नहीं थी। जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वारा पर ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। गेट पर ही विरोध करने वालों को लेकर एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज चला था जो कि अमन पटवारी नामक व्यक्ति ने चलाया था। उनके पास किसी तरह के प्रदर्शन या पुतला जलाने की अनुमति नहीं थी। इसके चलते कुछ लोगों को डिटेक्ट किया गया है। और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”951520859″]
[dgv_vimeo_video id=”951519892″]
विरोध प्रदर्शन करने वालों के साथ पहुंची एक एनएसयूआई की पदाधिकारी एक युवती ने मीडिया से बात की और अमन पटवारी और अन्य लोगों की गिरफ्तार होना गलत बताते हुए सरकार के खिलाफ कई बातें कही।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”951521170″]
