Indore News : नर्सों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, मरीज हो रहे परेशान

Indore News : नर्सों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, मरीज हो रहे परेशान

Indore News :  मध्य प्रदेश के नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा उनकी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है, हड़ताल के दूसरे दिन एमवायएच अस्पताल में नर्सिंग एसोसिएशन ने उनकी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

अस्पताल परिसर में निकाली रैली 

बता दें कि एमवाय अस्पताल, जिला अस्पताल, पीसी सेठी अस्पताल आदि में मरीजों को ओपीडी के समय परेशानी उठाना पड़ी। ओपीडी में मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इधर, विरोध स्वरूप नर्सिंग अधिकारियों ने एमवाय अस्पताल और जिला अस्पताल परिसर में रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी शामिल हुए।

[dgv_vimeo_video id=”844278197″]

नर्सिंग एसोसिएशन उनकी मांगे जिस में पुरानी पेंशन बहाली, वेतन वृद्धि, नियमितीकरण सहित अन्य मांगों है हड़ताल के दूसरे दिन नर्सिंग एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया और सख्त लहजे में कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार परिवार सहित किया जाएगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”844277970″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews