
Indore News : मध्य प्रदेश में पटवारी संघ के द्वारा की जा रही हड़ताल आज खत्म कर दी गई है 32 दिन की हड़ताल के बाद सरकार ने पटवारी की कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति जताई है जिसके चलते पटवारी ने हड़ताल समाप्त कर दी।
सरकार ने कई मांगों पर दी सहमति
बता दें कि ग्रेड पे बढ़ाने, समान वेतन समान कार्य, पदोन्नति सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के लोग 32 दिनों से हड़ताल पर थे जहां प्रदेश के करीब 19 हजार पटवारियों के साथ ही इंदौर जिले के लगभग 300 पटवारी गण कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे,और धरने पर बैठे थे, विगत 32 दिनों में पटवारी ने तिरंगा रैली करने सहित अलग-अलग तरह से प्रदर्शन किया था।
[dgv_vimeo_video id=”869584604″]
पटवारी संघ के इंदौर जिला अध्यक्ष मनोज परिहार ने बताया कि पटवारी का ग्रेड पे बढ़ा दिया गया है, इसके साथ ही अन्य कई मांगे मान ली गई है जिसको लेकर पटवारी में हर्ष व्याप्त थे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”869582661″]
