Indore News : iPhone की नकली एसेसरीज बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मामला दर्ज

इस पूरे मामले में पुलिस ने इन सभी दुकानों से बड़ी मात्रा में एप्पल कंपनी की नकली एसेसरीज जप्त की। इस पूरे मामले में दुकान संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
indore police

Indore News : इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र की 6 से अधिक दुकानों से एप्पल कंपनी से संबंधित नकली एसेसरीज उपभोक्ताओं को बेची जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने विजयनगर क्षेत्र में मौजूद 6 दुकानों पर छापा मारा कार्रवाई की। इस दौरान जांच पड़ताल में बड़ी मात्रा में एप्पल कंपनी के मोबाइल से संबंधित विभिन्न तरह की एसेसरीज जिसमें चार्जर, मोबाइल कवर व अन्य एसेसरीज एप्पल कंपनी के नाम पर बेचा जा रहा था। तथा इस पूरे मामले में पुलिस ने इन सभी दुकानों से बड़ी मात्रा में एप्पल कंपनी की नकली एसेसरीज जप्त की। इस पूरे मामले में दुकान संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल भी की जा रही है वहीं जिन दुकान संचालकों के वहां पर बड़ी मात्रा में एप्पल कंपनी की नकली एसेससरी जप्त की हुई है वह दिल्ली से इन एसेसरीज को बुलवाते थे और फिर उसे इंदौर में एप्पल कंपनी के नाम से बेच दिया करते थे।

[dgv_vimeo_video id=”990571563″]

[dgv_vimeo_video id=”990571240″]

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मोबाइल दुकान के संचालकों से पूछताछ भी कर रही है और जल्द ही पुलिस और दुकान संचालकों के खिलाफ भी इस तरह की करवाई कर सकती है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”990571400″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews