
Indore News : इंदौर में छात्रा का मोबाइल छीन कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक्टिवा सवार दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पूर्व में भी कई वारदातों को दोनों बदमाश अंजाम दे चुके हैं। नशे के शोक को पूरा करने लिए मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करते थे।
यह है पूरा मामला
दरअसल मामला भवरकुआं थाना क्षेत्र के इंदिरापुरी में रहने वाली छात्रा का एक्टिवा सवार दो बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे घटना की जानकारी के बाद पुलिस को मिली शिकायत के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की आधार पर पुलिस ने शातिर चोर विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि आरोपी विजय अपने अन्य साथी प्रकाश के साथ मिलकर मोबाइल स्केचिंग घटनाओं को अंजाम देता था पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य और भी वारदातों का खुलासा कर सकती है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”830966793″]
