
Indore News : अगर आप भी रैपिडो बाइक को बुक करते हैं, तो सावधान हो जाएं। आजकल चालक भी सवारियों को लूट रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर लसुडिया थाना क्षेत्र से आ रही है। जहाँ पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया है जिसकी बाजार कीमत 1,25,000 रुपये बताई गई है।
क्या है पूरा मामला
फरियादी राज शेखर पिता रमापद दत्त उम्र 27 साल जिला अगरतला राज्य त्रिपुरा हाल निवासी मकान नंबर 218 बापजी नगर इन्दौर ने रिपोर्ट में बताया कि 7 अप्रैल को रात लगभग रैपिडो को टिन्कु विजयनगर मंगल सिटी जाने के लिये बुक किया था परन्तु किराया ज्यादा मांगने पर मैने बुकिंग कैंसिल कर दी थी। फिर मैने वापस से रैपिडो बाईक बुकिंग की थी पर 04 बार बुकिंग करने पर सभी रैपिडो वाले ज्यादा किराया मांग रहे थे। तो मैने बुकिंग कैंसिल कर दी। फिर रैपिडो वाले का फोन आया और मुझसे बोला कि हमको हेल्प चाहिये, बाद रैपिडो वाला मेरे किराये वाले रुम पर आ गये, और गेट बजाया, तो मैने गेट खोला तो एक लङका दिखा। जिसने मुझसे पानी मांगा और नीचे चला गया और अपने साथी को लेकर रुम मे आया। मुझसे दोनों बोले कि तू क्या करता है और रुम पर क्या-क्या सामान रखा है। मैने उनको कुछ नही बताया तो मेरे कमरे में घुसकर मेरा रेडमी नोट 11 प्रो प्लस मोबाईल छीन लिया, फिर पास मे दूसरा मोबाइल फोन विवो वी 20 मोबाइल भी उठा लिया और फिर बिस्तर के पास मे पङा आसुस विवोबुक कंपनी का लैपटाप, चार्जर, माउस लैपटॉप का बैग भी उठा लिया। मेरे साथ दोनो ने धक्का मुक्की किया उसके बाद मे थोडा चिल्लाया तो दोनों रुम से भागे मै उनके पीछे भागा तो दोनो अपनी स्कूटी से भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लसुडिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 421/2024 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने अज्ञात बदमाश की सीसीटीवी के माध्यम से तलाश करते रैपिडो पर बुक किए वाहन के आधारा पर बदमाशों की तलाश करते बदमाश 1.शिवम उर्फ शिवेन्द्र पिता रामानुज सेन उम्र 18 साल नि. ग्राम रामड़ीहा पोस्ट अमरपुर जिला सीधी 2. निखिल सिंह गहरवार पिता अजीत सिंह गहरवार उम्र 21 साल निवासी गांव पटेरा, थाना कोतवाली जिला सीधी को के नाम के रूप में पहचान हुई। आरोपियों के निवास स्थान मां कृपा बैकरी के पास गणेश नगर खण्डवा नाका जिला इन्दौर पर एक टीम गठित भेजी जहां बदमाश शिवम उर्फ शिवेन्द्र व निखिल पुलिस को देखकर भागने लगे हमराह फोर्स की मददे से बदमाश को पकडा गया। बदमाशों के कब्जे से लूटा गया सामान रेडमी नोट कंपनी का मोबाईल फोन, एक वीवो V20 कंपनी का मोबाईल फोन तथा एक आसुस विवोबुक कंपनी का लैपटॉप व चार्जर बरामद किया गया जिसकी बाजार कीमत 1,25,000 रुपये बताई गई है। लूट में प्रयोग की गई डिस्टनी स्कूटी को जप्त किया गया।

बदमाश शिवम उर्फ शिवेन्द्र ने बताया कि मैं पढाई करने इंदौर आया था। फिर में पार्ट टाईम जॉब मैं रेपिडो चलाने लगा। 07 अप्रैल 2024 की बात है मेरी गाड़ी डेस्टनी क्रमांक MP53MH9413 पर था। उसी समय राज शेखर की रेपिडो पर बुकिंग आई थी, तो मुझे लोकेशन मालूम पड गयी। फिर मैने मेरे दोस्त निखिल गहरवाल को बुलाया औऱ हम राज शेखर के पास गये और मैने लूट के उद्देश्य से उसका दरवाजा खुलवाया और उसके दोनो मोबाईल एक रेडमी और एक वीवो V20 कंपनी व एक लैपटाप लूट कर ले गये थे। आरोपी शिवम उर्फ शिवेन्द्र एवं निखिल सिंह गहरवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”934285317″]
