बिना ओटीपी पूछे अकाउंट से पैसे उड़ाने वाले गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की जांच में सभी आरोपी पकडे गए, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से आर्डर किया गया सामान और केश बरामद किया है।
indore crime branch

Indore News : दिसम्बर माह में कुछ शिकायतकर्ताओंं द्वारा क्राइम ब्रांच और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि बगैर ओटीपी शेयर व पासवर्ड चेंज किए बिना उनके करंट अकाउंट से रुपया ट्रांसफर हो रहा है जांच के बाद इंदौर में एक निजी बैंक के कर्मचारियों के द्वारा करोडों का फ्रॉड कर कई लोगों के खातों से ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई, पुलिस ने मामले में इंदौर सहित कई अन्य राज्यों के व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना में प्रयुक्त सिमकार्ड की लोकेशन आंध्रा आए इसके लिए एक साथी को फ्लाइट से आंध्र प्रदेश भेजा सिम को नष्ट कराया गया था। .

क्राइम ब्रांच व साइबर सेल में आई फरियादियो की शिकायतों को लेकर घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि एक प्राइवेट बैंक को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके बैंक के ग्राहकों के अकाउंट से लगातार बिना ओटीपी शेयर किये धनराशि निकाली गयी है, जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, पुलिस को खाताधारकों ने बताया कि उनके खातों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग की गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच की और शुरुआत में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे ऑनलाइन आर्डर किया गया माल जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कमल कुमावत रिलेशनशिप बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत था, काम के दौरान ही कमल द्वारा उन अकाउंट को बार बार देखा जा रहा था पूछताछ में बात सामने आई कि कोई व्यक्ति उसे टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से बात करता था ओर से अकाउंट की जनाकारी देकर पासवर्ड चेंज करवाया करता था। आरोपियों ने किस तरह फ्रॉड किया इसकी जनाकारी विस्तृत डीसीपी ने मीडिया को दी घटना में शामिल आरोपियों की संख्या 6 है इसके बाद आरोपियों ने तेलंगाना के एक व्यक्ति से मोबाईल नंबर इस्तेमाल करने के लिए सिम खरीदी, और उसी सिम पर ओटीपी बुलाकर ऑनलाइन खरीदी कर दी, पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने अपने एक परिचित को सिम लेकर तेलंगाना भेजा और वहां पर सिम नष्ट करवाई गई ताकि पुलिस को लगे की अपराधी वहां के है, लेकिन पुलिस की जांच में सभी आरोपी पकडे गए, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से आर्डर किया गया सामान और केश बरामद किया है।

जांच में जुटी पुलिस

पकड़े गए आरोपियों ने खुद बदले थे पासवर्ड कई खातों से की ऑनलाइन शॉपिंग आरोपियों द्वारा खरीदे लाखों रुपए की कीमत के महंगे मोबाइल घड़ियां और अन्य सामान जप्त किया है। फ्रॉड करने वालो को पकड़ने ओर जप्ती के बाद पुलिस घटना में आगे भी जांच कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1045039931″]

[dgv_vimeo_video id=”1045040483″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews