
Indore News : इंदौर शहर में बढ़ती चोरी और नकबजनी की वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस लगातर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर की पलासिया थाना पुलिस को एक बडी सफ़लता हासिल करते हुए एक कंजर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
एडीशनल डीसीपी जोन 1 रामसनेही मिश्रा ने मीडिया के जानाकारी देते हुए बताया कि पलासिया थाना क्षेत्र हुई कुछ वाहन चोरी की घटनाओंं के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को कुछ संदिग्ध मिले जिनकी आसपास के गांवों के लोगो को दिखाने के बाद दो लोगो को पलासिया थाना पुलिस ने हिरासत में लिया गया जिनका नाम विनोद और महेंद्र है जो की कंजर गिरहो के सदस्य होना बताया गया।
फ़िलहाल पूरे मामले में पलासिया थाना पुलिस ने आरोपियों से 16 दो पहिया वाहन बरामद किए गए, आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड भी है पलासिया थाना पुलिस अब आरोपियों को रिमांड को लेकर अन्य मामलों में पूछताछ करेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”984259115″]
