Indore News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बनाते पकडे गए छह आरोपी

indore police

Indore News :  पुलिस थाना कनाड़िया क्षेत्र में पिछले महीने की 10 तारीख को एक घटना घटित हुई थी। घटना में डकैती और अन्य धाराओं में अपराध पुलिस ने पंजीबद्ध किया था। इस घटना में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में छह आरोपी इस डकैती में शामिल थे।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कनाड़िया थाना क्षेत्र में हुई डकैती के आरोपियों को पकड़ लेने के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए डीसीपी अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी धार जिले के रहने वाले हैं। और कुख्यात भी है। घटना में लिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। आरोपियों तक पहुंचने में वीडियो फुटेज की खासी मदद मिली है। अपराधियों की सूचना मिलने के मामले को लेकर अभिषेक आनंद ने कहा कि फुटेज देखने के बाद शंका इस बात की हो गई थी। कि अपराधी धार जिले के हो सकते हैं। फिर सूचना मिली की प्रगति विहार कॉलोनी के पीछे संदिग्ध व्यक्ति बैठे हैं। वह पुनः किसी घटना को अंजाम देना चाहते हैं। सूचना मिलने पर थाना लसूडिया और कनाड़िया की टीम ने मिलकर मौके पर मौजूद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों से दो मोटरसाइकिल, चाकू, लोहे की रोड और एक देशी पिस्तौल एक राउंड के साथ जप्त की है।

डीसीपी अभिषेक आनंद ने आरोपियों को लेकर यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले बोलोरो गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए 11 लोग उसमें सवार होकर घटना को अंजाम देने आए थे। 11 आरोपियों में एक आरोपी इंदौर का रहने वाला था। जो इनकी कॉलोनी और इलाकों के बारे में जानकारी देता था। घटना में शामिल 11 आरोपियों में से अभी 7 आरोपियों की गिरफ्तार होने की बात डीसीपी ने कही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब आरोपियों का रिमांड लेकर पुलिस उनसे माश्रुका जप्त करेगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”921482814″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews