Indore News : पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, नकदी और आभूषण चोरी का आरोपी गिरफ्तार

घटना को ट्रेस करना कुछ वक्त के लिए मुश्किल रहा लेकिन फिर तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया हुआ माल भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के थाना तिलक नगर में 18 मई को फरियादी रितेश जैन ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया कि उनके महावीर नगर वाले घर में लगी खिड़की खोलकर अज्ञात आरोपी द्वारा एक बैग निकाल लिया गया। जिसमें कुछ नकद और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद मुखबिर और सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।

क्या है पूरा मामला

थाना तिलक नगर में घर से बैग गायब करने और पकड़े गए आरोपी को लेकर एसीपी कुंदन मंडलोई ने घटना की जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया पकड़ा गया आरोपी सीसीटीवी कैमरे और मुखबिरों की मदद से पकड़ा गया है, और घटनाकारित करने को लेकर मुख्य कारण जो सामने आए वह यह है कि पकड़ा गया आरोपी जगदीश कोई काम नहीं करता है। कभी-कभी मजदूरी का काम करने वाले जगदीश ने घटना को अंजाम देकर कुछ दिनों तक अपना जीवन यापन चलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया।

arrest

एसीपी के अनुसार घटना को ट्रेस करना कुछ वक्त के लिए मुश्किल रहा लेकिन फिर तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया हुआ माल भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस की जब्ती में आरोपी से नकद रुपए के साथ-साथ सोने के आभूषण भी जप्त किए हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”988847044″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews