Indore News : ज्वेलर्स से दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो महिला चोर पकड़ाई

ज्वेलरी शॉप और महंगे संस्थान वालों को सीसीटीवी लगाने की बात कहते हुए दुकान पर जब कोई ग्राहक आए तो सतर्क रहने की हिदायत भी दी है।
indore police

Indore News : इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों ज्वेलर्स से दुकान में हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 10 लाख रुपए से अधिक का जेवरात बरामद किए गए हैं।

क्या हैं पूरा मामला

पूरे मामले में जानकारी जानकारी देते हुए डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया गया कि टीकमगढ़ की रहने वाली दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ सराफा क्षेत्र में आई थी और उसके बाद वहां पर एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गई सर्राफा व्यापारी ने जब ज्वेलर्स का जो सोने चांदी के जेवरात थे उनका मिलान कर तो काफी कम पाएगा इसके बाद पूरे मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इस आधार पर पुलिस तलाश करते हुए उज्जैन के टीकमगढ़ तक पहुंची और वहां से दो महिलाओं को पकड़ा गया है जिनके पास से तलाशी लेने के दौरान 10 लख रुपए से अधिक के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए बताया जा रहा है कि महिलाओं द्वारा सराफा के साथ कई स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था और इसी कारण से वह चोरी करने के बाद अपने घर टीकमगढ़ पहुंच जाती थी।

ऋषिकेश मीणा ने मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए ज्वेलरी शॉप और महंगे संस्थान वालों को सीसीटीवी लगाने की बात कहते हुए दुकान पर जब कोई ग्राहक आए तो सतर्क रहने की हिदायत भी दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”995901558″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews