Indore News : पटवारियों का विरोध प्रदर्शन जारी, तिरंगा यात्रा निकाली, गांधीजी बन किया निवेदन

Indore News : पटवारियों का विरोध प्रदर्शन जारी, तिरंगा यात्रा निकाली, गांधीजी बन किया निवेदन

Indore News : वेतन विसंगतियों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदेशभर के पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल रखा है,  आज बुधवार हड़ताल का 10 वा दिन है और इंदौर में पटवारी संघ ने इंदौर के लालबाग से कलेक्टर चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

पटवारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गांधीजी बनकर की मांग 

28 अगस्त से प्रदेश भर के पटवारी वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और हड़ताल पर हैं,  हड़ताल के समर्थन में  प्रदर्शन कर रहे पटवारियों ने इंदौर के लालबाग से तिरंगा यात्रा निकाली जिसका समापन इंदौर के कलेक्टर चौराहे  पर हुआ, तिरंगा यात्रा में गांधी जी की वेशभूषा में शामिल हुए पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस बात की मांग की कि  हमारा भी परिवार है हमारी भी जरूरत है मेहरबानी करके इसको पूरा करें।

वेतन विसंगति की मांग को लेकर 28 अगस्त से हड़ताल पर हैं पटवारी  

आपको बता दें कि वेतन विसंगतियों को लेकर की जा रही हड़ताल पिछले 9 दिनों से जारी है और प्रदेश भर में पटवारी ने अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी क्रम में इंदौर में बुधवार तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार पर अपना संदेश पहुंचाने का एक प्रयास किया है।

[dgv_vimeo_video id=”861558698″]

[dgv_vimeo_video id=”861558538″]

[dgv_vimeo_video id=”861558939″]

इंदौर में शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews