Indore News : राधे-राधे बाबा को फोन कॉल के जरिए मिली जान से मारने की धमकी, जाँच में जुटी पुलिस

indore police

Indore News : इंदौर के राधे-राधे बाबा ने पुलिस की शरण ली है। बाबा को फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। फोन पर मिली धमकी के बाद एक शिकायती आवेदन दिया है, इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि राधे-राधे बाबा की जान को खतरा हो सकता है। बाबा ने कुछ इसी आशय का एक शिकायती आवेदन पुलिस को सौंपा है। राधे-राधे बाबा ने एक बयान जारी कर कहा की। उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी है। राधे-राधे बाबा संत समाज के विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे है। जिसके कारण पुलिस ने धमकी को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”922896311″]

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने अब फोन कॉल की जांच की बात कहीं है। साथ ही यह भी कहा है कि कुछ लोग ऐसे फोन कर लोगों को परेशान कर रहे है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”922896574″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews