Indore News : शादी का झांसा देकर बनाए संबंध अब फोटो वायरल करने की दी धमकी, मामला दर्ज

पीड़िता द्वारा जब शादी करने के लिए युवक से कहा तो युवक ने न सिर्फ शादी करने से इनकार कर दिया। बल्कि पीड़िता के साथ मारपीट भी की पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई, जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
indore news

Indore News : साल 2021 में सोशल मीडिया के माध्यम से धार की रहने वाली एक युवती की पहचान भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अभिनव नगर में युवक और युवती एक साथ रहते थे। युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ बुरा काम किया और फिर पीड़िता द्वारा जब शादी करने के लिए युवक से कहा तो युवक ने न सिर्फ शादी करने से इनकार कर दिया। बल्कि पीड़िता के साथ मारपीट भी की पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई, जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, 31 साल की युवती की शिकायत पर विक्की पुत्र राजेश चौहान निवासी अभिनव नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि हम दोनों की पहचान इंस्ट्राग्राम से हुई। इसके बाद दोनों लिवइन में रहने लगे। जुलाई 2021 में विक्की ने यह कहते हुए संबंध बनाए कि वह युवती को पंसद करता है और शादी करेगा। यह कहकर वह कई बार संबंध बनाता रहा। जब भी उससे शादी की बात करती तो परिवार की समस्या बताकर टाल देता। पांच माह पहले उससे शादी की बात की तो उसने बुरी तरह से मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि मैं तुम्हारे फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद पीड़िता ने माता-पिता और दोस्त को पूरा घटनाक्रम बताया। मंगलवार को पीड़िता थाने पहुंची और विक्की के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

एसीपी जूनी इंदौर देवेंद्र धुर्वे के अनुसार पीड़िता और आरोपी तीन साल तक एक दूसरे के संपर्क में रहे और समय निकल जाने के बाद पीड़िता से आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”938609889″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews