Indore News : थाने में शव रखकर परिजनों ने जताया रोष, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Indore News : थाने में शव रखकर परिजनों ने जताया रोष, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Indore News : पुलिस का मुखबिर समझ कर बदमाश और उसके साथियों ने एक युवक को बेसबॉल के डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। आक्रोशित परिवार वालों ने थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह है मामला

दरअसल, यह मामला देर शाम विजय नगर थाना क्षेत्र के सयाजी होटल मुक्तिधाम के पास में बदमाश ऋषभ गुर्जर अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर क्रिकेट खेल रहा था इसी दौरान मृतक आशुतोष वहां से गुजर रहा था तभी बदमाश ने आशुतोष का रास्ता रोका और आशुतोष से मारपीट करने लगा ऋषभ गुर्जर कपिल पांडे के साथियों ने युवक आशुतोष की बेसबॉल के डंडे से पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया था।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”842206203″]

[dgv_vimeo_video id=”842206803″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews