Indore News : सुनील शेट्टी बोले- मुझे देश से बहुत लगाव, मैं दिल से भारतीय हूँ, राजनीति में शामिल होने पर कही बड़ी बात

राजनीति में प्रवेश करने के सवाल पर सुनील शेट्टी ने कहा कि मैं दिल से भारतीय हूं, लेकिन राजनीति में जाने का मेरा कोई भी विचार नहीं है। मुझे मेरे देश से बहुत लगाव है , मैं अपने तरीके से देशसेवा करता हूँ। 
Sunil Shetty

Indore News : एक्टिंग और अलग अंदाज में अपने संवाद बोलन एके लिए मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी आज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे, मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने इंदौर की हरियाली की तारीफ की, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति में कोई रुचि नहीं है वे दी लसे भारतीय हैं और उन्हें भारत से बहुत लगाव है।

इंदौर की हरियाली की तारीफ, जनता को श्रेय दिया  

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और अपने जमाने के सुपरस्टार सुनील शेट्टी आज निजी कार्यक्रम में शामिल होने के उद्देश्य से इंदौर पहुंचे। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व सुनील शेट्टी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अपने जीवन और फिल्मी करियर को लेकर तमाम सवालों के जवाब दिए। तो वही दूसरी ओर इंदौर की हरियाली और स्वच्छता की भी जमकर तारीफ की, उन्होंने कह एस हरियाली  का श्रेय यहां की जनता को जाता है।

राजनीति पसंद नहीं, दिल से भारतीय हूँ 

इस दौरान खुद के राजनीति में प्रवेश करने के सवाल पर सुनील शेट्टी ने कहा कि मैं दिल से भारतीय हूं, लेकिन राजनीति में जाने का मेरा कोई भी विचार नहीं है और मैं ऐसे ही समाज और देश के लिए काम करूंगा। मुझे मेरे देश से बहुत लगाव है , मैं अपने तरीके से देशसेवा करता हूँ।

[dgv_vimeo_video id=”980527346″]

[dgv_vimeo_video id=”980527745″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews