
Indore News : इंदौर के शासकीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने नया कीर्तिमान रचते हुए 100 से अधिक थेलेसिमिया और कैंसर मरीजों का बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया है, इस मौके पर सुपर स्पेशलिटी में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डॉक्टरों स्टाफ नर्स और अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट भी शामिल हुए।
मंत्री विजयवर्गीय ने डॉक्टर आनंद सतबानी की तारीफ
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल महाराजा यशवंत राव शासकीय अस्पताल परिसर में बनाए गए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए थेलेसिमिया और कैंसर के मरीजों का बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया गया है। वर्ष 2018 से लेकर 2024 तक किए गए इस सभी ट्रांसप्लांट का सक्सेस रेशों अस्सी प्रतिशत तक है। एक शासकीय अस्पताल में जटिल तरीके से होने वाले इस ऑपरेशन के सौ मरीज सफलता पूर्वक अपनी जिंदगी जी रहे हैं। अस्पताल इस उपलब्धि को लेकर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां अमेरिका से आए डॉक्टर आनद सतवानी के निर्देशन सफल ऑपरेशन करने वाले सभी डॉक्टर, स्टाफ नर्स और अन्य विभागों के कर्मचारियों को प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में अल्प सुविधाओं के बीच जो कार्य किया है उससे शासकीय अस्पतालों की छवि सुधरेगी और आम जनता के बीच शासकीय अस्पतालों में होने वाले इलाज पर भी भरोसा बढ़ेगा। मंत्री विजयवर्गीय ने डॉक्टर आनंद सतबानी की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका में रहते हुए भारत के मरीजों का इलाज करना और रोजाना उनका ख्याल रखना एक बड़ी जवाबदारी है जो एक भारतीय ही निभा सकता है।
[dgv_vimeo_video id=”990141537″]
[dgv_vimeo_video id=”990141227″]
वर्तमान में बाज़ारों में मिलने वाले फूड्स को लेकर मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि कुछ फूड्स आइटम में कोई सिरप डाला जाता है उसकी जांच की आवश्यकता है और अधिकारियों को हमने कहा भी है कि मालूम करें ऐसी कौन-कौन से फूड्स हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”990140765″]
