Indore News : किराएदार ने मकान मालिक पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

indore news

Indore News : इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में मकान मालकिन और किराएदार के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। जिसमें किराएदार ने अपनी मालकिन के सिर पर लोहे के तवे से हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हुई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि घटना लसूडिया थाना क्षेत्र के देवास नाका स्थित बस्ती की है। जहां पर अनीता नामक महिला का उनके किराएदार परमानंद से विवाद हो गया। जहां मामूली बात पर शुरू हुआ या विवाद इतना बढ़ गया कि उसके किराएदार परमानंद ने रोटी बनाने के लोहे के तवे से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसके सिर गंभीर चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी परमानंद के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। जिससे इस वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला का इलाज अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में चल रहा है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”934464004″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews