Indore News : धर्म छिपाकर शादी करने वाला फरार, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Indore News : धर्म छिपाकर शादी करने वाला फरार, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) के एम.आई.जी. थाना क्षेत्र में धर्म छिपा कर शादी करने का मामला सामने आया है जिसमे पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है वही आरोपी फरार है।

यह भी पढ़े…एमपी: कांग्रेस ने दी अपने ही दिग्गजों को चेतावनी, अभी भी समय, टिकट दो वरना निकाय चुनाव का बायकॉट

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने 2 साल पहले रेप का मामला पलासिया में दर्ज कराया था। उसके बाद मुख्य आरोपी के दोस्त से शादी कर ली थी आरोपी के दोस्त ने अपना नाम और धर्म बदल कर पीड़िता से शादी की थी। जब पीड़िता को पता चला तो एमआईजी थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े…Jammu and Kashmir : कुपवाड़ा और कुलगाम में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

आरोपी ने पीड़िता को पहले अपना नाम उमेश यादव बताया था लेकिन बाद में आरोपी की पहचान वसीम मंसूरी के रूप में हुई जिसके बाद से अनबन होना शुरू हो गई और पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। फिलहाल, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी वसीम मंसुरी की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”721899010″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews