
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Indore News : इंदौर के समीप खुड़ैल थाना क्षेत्र के मोहाडी फॉल पर कुछ युवक पिकनिक मनाने शनिवार को गए थे। यहां पर सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से तीनों युवक गहरी खाई में गिर गए जहाँ एक युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी इसके बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा कई घंटों के रेस्क्यू के बाद शव को पानी के अंदर से निकाला गया।
यह है मामला
खुड़ैल थाना चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र सिंह सिसौदिया के मुताबिक घटना इस तरह रही के शनिवार को कुछ दोस्त पिकनिक मनाने इंदौर के समीप खुडै़ल थाना क्षेत्र के मोहाडी फॉल गए थे तफरी के लिए आए युवकों ने सेल्फी लेनी चाही ओर अचानक से सेल्फी लेते समय मोईन का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा पानी मे गिरने के बाद युवक के डूबने की खबर जैसे ही पुलिस को मिली तो सूचना के बाद पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को इस पूरे मामले की जानकारी दी कई घंटों की मेहनत के बाद इरफान और अनस को बचा लिया गया लेकिन मोईन गहरे पानी में डूब गए। जिससे उसकी मौत हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”841604659″]
रविवार दोपहर रेस्क्यू करके मोईन के शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव निकालने के बाद पुलिस द्वारा लिखापडी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”841604725″]
