
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में टैक्सी चालक को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर नगदी, मोबाइल और टैक्सी कार लूट कर फरार हो जाने वाले आरोपियों को चंद घंटे में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई कार और मोबाइल फोन, नगदी बरामद कर ली है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मामला ग्रामीण इलाके सिमरोल थाना क्षेत्र का है जहाँ पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक युवक के हाथ पांव बांधकर उसे एक ढाबे से थोड़ा आगे एक कार से कुछ लोग फेंक कर चले गए हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक से उसका नाम पूछा तब उसने अपना नाम साहेब अली निवासी बाणगंगा होना बताया। आगे बताया कि तीन अज्ञात लोगों द्वारा उसकी ओंकारेश्वर के लिए टैक्सी बुक की गई थी। जब वह टैक्सी में बैठा थोड़ी दूर पर पहुंचने के बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू की नोक पर हाथ पैर बांधकर गाड़ी में बंधक बना लिया था। कुछ दूरी पर जाने के बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और नगदी 8 हजार रूपए मोबाइल और टैक्सी कार लूट कर फरियादी को जंगल फेंककर फरार हो गए।
[dgv_vimeo_video id=”929535625″]
पुलिस ने तत्काल जीपीआरएस लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें संदीप मौर्य और कृष्णा ने एक अन्य नाम मलिक के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वही एक अन्य फरार नाबालिग आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”929535227″]
